यह है रीमेक का माया जाल

  • 15-Nov-24 12:00 AM

सुशील कुमार सिंहरोहित शेट्टी फिर अपने कॉप यूनिवर्स में लौट गए हैं। सिंघमÓ के बाद आईं सिंघम रिटर्नÓ, सिंबाÓ और सूर्यवंशीÓ इसी यूनिवर्स का हिस्सा थीं। अब रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेनÓ की शक्ल में रामायण पेश कर रहे है। इस फि़ल्म में रामायण जैसा कथानक है। इस फि़ल्म में आतंकवाद है, राष्ट्रवाद है, पाकिस्तान है, मुसलमान है और नया कश्मीर है, जहां अब पत्थरबाज़ी बंद हो गई है। नए भारत के नए दर्शकों को और क्या चाहिए?नितेश तिवारी जो रनबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ रामायणÓ बना रहे हैं, वह दो टुकड़ों में बनेगी और उसका पहला भाग 2026 में रिलीज़ होगा। लेकिन रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेनÓ की शक्ल में अपने हिस्से की रामायण पेश भी कर दी है। उनकी इस फि़ल्म में रामायण जैसा कथानक है। बाकायदा रामायण के मंचन के दृश्य दिखा कर समझाया गया है कि किस कलाकार की भूमिका रामायण के किस पात्र का स्वरूप है। इस फि़ल्म में आतंकवाद है, राष्ट्रवाद है, पाकिस्तान है, मुसलमान है और नया कश्मीर है, जहां अब पत्थरबाज़ी बंद हो गई है। नए भारत के नए दर्शकों को और क्या चाहिए?सर्कस के पिटने के बाद रोहित शेट्टी फिर अपने कॉप यूनिवर्स में लौट गए हैं। सिंघमÓ के बाद आईं सिंघम रिटर्नÓ, सिंबाÓ और सूर्यवंशीÓ इसी यूनिवर्स का हिस्सा थीं। इन सबके मुख्य पात्र पुलिस अफसर थे जो यूनिवर्स की किसी भी फि़ल्म में कहीं भी आ-जा सकते हैं। इस बार सिंघम अगेनÓ में रोहित शेट्टी ने सिंबाÓ यानी रणवीर सिंह और सूर्यवंशीÓ यानी अक्षय कुमार के अलावा कुछ नए पात्र भी जोड़ लिए हैं। जैसे शक्ति शेट्टी (दीपिका पादुकोण) और सत्य बल (टाइगर श्रॉफ़)। वैसे फि़ल्म में जैकी श्रॉफ़ भी हैं और अर्जुन कपूर भी, जो कि विलेन हैं। एक बड़े आतंकवादी का पोता, जो अपने बाप और चाचा की मौत का बदला लेना चाहता है और जिसका ठिकाना श्रीलंका में है, वह करीना कपूर रूपी सीता का अपहरण कर लेता है। जाहिर है राम यानी अजय देवगन दल-बल सहित सीता को वापस लाने और इस दुष्ट को सबक सिखाने और उसका साम्राज्य नेस्तनाबूद करने चल देते हैं। और इस अभियान में लक्ष्मण, हनुमान, जटायु, सुग्रीव, गरुड़ इत्यादि अलग-अलग पात्रों की शक्ल में उनका साथ देते हैं। रोहित शेट्टी और पांच अन्य लोगों ने, यानी कुल छह लोगों ने मिल कर इसे लिखा है। इसी तरह डायलॉग लिखने में भी रोहित शेट्टी और मिलाप झावेरी सहित सहित कुल चार लोग लगे। यहां तक कि स्वानंद किरकिरे के लिखे एक गीत के बीस गायक हैं। यह कोई कोरस नहीं है। इन सभी को अलग-अलग पंक्तियां गाने को मिली हैं। इसलिए उनके नाम दिए गए हैं।फि़ल्म के अंत में अपने बारह सेकेंड के कैमियो में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान प्रकट होते हैं और सिंघमÓ को साथ आने का यानी भविष्य की चुलबुल सिंघमÓ टाइप किसी फि़ल्म का संकेत देते हैं। ध्यान रहे, चुलबुल पांडे सलमान की दबंगÓ श्रृंखला का नायक पुलिसवाला है। दबंगÓ के तीन संस्करण आए और तीसरे के बुरी तरह पिटने के बाद चौथे संस्करण की बात कहीं सुनाई नहीं दे रही। लगता है कि वहां चुलबुल के पास कोई काम नहीं बचा, इसलिए वे रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन गए। इस यूनिवर्स के तमाम मुख्य पात्रों के नाम एसÓ से शुरू होते हैं। चुलबुल पांडे पहले होंगे जो इस क्रम को तोड़ेंगे। रोहित शेट्टी का हाल यह है कि उन्हें फि़ल्मों में जो भी पुलिसवाले की भूमिका में जंचने वाला कलाकार मिला उसे वे अपने यूनिवर्स में खींच लेते हैं। अगर आज जगदीश राज और इफ़्ितखार जीवित होते तो शायद वे भी इस यूनिवर्स का हिस्सा होते।इसके साथ ही भूल भुलैया 3Ó रिलीज़ हुई जो अपनी श्रृंखला की तीसरी किस्त है। पहले संस्करण से ही दर्शकों में इसका क्रेज़ पैदा हो गया था जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल थे और प्रियदर्शन का निर्देशन था। इसके पंद्रह साल बाद टी सीरीज़ वाले भूल भुलैया 2Ó लेकर आए जिसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू को मुख्य भूमिकाएं मिलीं। अनीज बज़्मी के निर्देशन में बनी 2022 की इस फि़ल्म ने भी अच्छी कमाई की जिसके कारण दो साल बाद ही इसका तीसरा संस्करण आ गया। इसमें भी अनीज बज़्मी का निर्देशन है। भूल भुलैया 3Ó में कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा यानी एक फज़ऱ्ी प्रेत साधक बने हैं और पूरे आत्मविश्वास से बने हैं। दूसरे संस्करण में भी उनकी यही भूमिका थी जिसमें वे एकदम फिट हो गए लगते हैं। अक्षय कुमार से शुरू हुई इस श्रृंखला के बाद के दोनों संस्करणों में कार्तिक आर्यन हीरो हैं। वैसे भी माना जाता है कि वे भविष्य के अक्षय कुमार हैं। उनके साथ तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित को भी अहम भूमिकाएं दी गई हैं और जिन विद्या बालन ने दूसरे संस्करण में काम करने से यह कह कर इन्कार कर दिया था कि सीक्वल नहीं चलेगा, वे अपनी बात गलत साबित होने पर इसके तीसरे संस्करण में लौट आई हैं।भूल भुलैया 3Ó में भी दो सौ साल पुरानी एक बंगाली हवेली अथवा महल है जिसमें एक कमरा है जो हमेशा बंद रहता है। मंजुलिका नाम की एक महिला की आत्मा उसमें बंद है जो बदला लेने पर उतारू है। कभी-कभी उसमें से किसी के गाने की या पायल की आवाज़ आती है। भूल भुलैया 3Ó बताती है कि किसी समय रक्तोघाट नामक रियासत के राजा ने इस महिला को जिंदा जलवा दिया था। अब यानी उसके दो सौ साल बाद ठग रूह बाबा को पैसे का लालच देकर तृप्ति डिमरी इस हवेली में ले आती हैं। वहां उसे नए-नए रहस्य पता चलते हैं। संदिग्ध गतिविधियों वाले विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के पात्र रूह बाबा के पीछे पड़ जाते हैं। मगर अंत में सब कुछ बदल जाता है। स्त्री 2Ó की बड़ी सफलता ने वैसे भी देश में हॉरर कॉमेडी वाली फि़ल्मों के लिए नई उम्मीदें जगा दी हैं जबकि भूल भुलैयाÓ श्रृंखला लोगों को पहले से ही पसंद आ रही है। इसीलिए सिंघम अगेनÓ की भारी-भरकम स्टार कास्ट के बावजूद भूल भुलैया 3Ó उसे टक्कर दे रही है।सिंघम अगेनÓ का बजट 300 करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है जबकि भूल भुलैया 3Ó इसके लगभग आधे पैसे में पूरी हो गई। दोनों फि़ल्मों की दीवाली पर एकसाथ रिलीज़ को लेकर बाकायदा विवाद खड़ा हुआ। पहले ख़बर आई कि कार्तिक आर्यन ने अजय देवगन से यह गुजारिश की है कि वे सिंघम अगेनÓ को एक हफ्ते पहले या एक हफ्ते बाद रिलीज़ कर लें। अजय सिंघम अगेनÓ के सह-निर्माता भी हैं। लेकिन बात नहीं बनी और दोनों फि़ल्में एकसाथ रिलीज़ हुईं। फिर एक और विवाद खड़ा हुआ। भूल भुलैया 3 के निर्माता कम स्क्रीन मिलने की शिकायत लेकर सीसीआई यानी कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ़ इंडिया पहुंच गए। शुरू में हालत यह थी कि सिंघम अगेनÓ को चौबीस घंटे में 5723 शो मिल रहे थे जबकि भूल भुलैया 3Ó को 4294 शो। सीसीआई से टी सीरीज़ वालों ने मांग की कि दोनों फि़ल्मों को आधी-आधी स्क्रीनें दिलवाई जाएं। शायद इसी का नतीजा था कि भूल भुलैया 3Ó को रात को ग्यारह बजे और फिर रात को तीन बजे के कुछ शो और मिल गए। फिर भी उसके कुल शो कम रहे। अब स्थिति यह है कि भूल भुलैया 3Ó के पास स्क्रीनें कम हैं तो शो भी कम हैं, फिर भी यह फि़ल्म बॉक्स ऑफि़स पर सिंघम अगेनÓ से कड़ा मुकाबला कर रही है। ये दोनों फि़ल्में जिस तरह चल रही हैं उससे निश्चित ही हिंदी सिनेमा को इस साल हुए नुक्सान की काफी हद तक भरपाई होगी।यह अलग बात है कि इन दोनों ही फि़ल्मों का स्तर बहुत हल्का है। लेकिन शायद हिंदी के दर्शक अब औसत दजऱ्े की फि़ल्मों को ही पसंद कर रहे हैं। पिछले दो-तीन सालों में जितनी भी फि़ल्में बड़ी हिट मानी गई हैं उनमें अधिकतर का दजऱ्ा औसत से ऊपर नहीं था। न फि़ल्मकारिता में और न कथ्य में। जबकि इसी दौरान जो बेहतर फि़ल्में आईं वे पिट गईं। साफ़ है कि हम दर्शक के तौर पर क्या देखना पसंद कर रहे हैं।वैसे इन दोनों फि़ल्मों के पीछे रीमेक की भी एक अलग ही कहानी छुपी हुई है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स की पहली फिल्म सिंघमÓ असल में 2010 की तमिल फि़ल्म सिंघमÓ का रीमेक थी। इस तमिल फिल्म का रीमेक केवल हिंदी में ही नहीं, बल्कि बंगाली में शोत्रुÓ नाम से, कन्नड़ में केम्पे गौडाÓ और फिर पंजाबी में भी सिंघमÓ के ही नाम से बना था। फिर जब 2014 में सिंघम रिटर्न्सÓ आई तो वह भी मलयाली फिल्म एकलव्यनÓ से प्रेरित थी। इसके बाद इसी यूनिवर्स की 2018 में आई सिंबाÓ भी 2015 की तेलुगु फि़ल्म टेंपरÓ का रीमेक थी। इसी तरह, पहली भूल भुलैयाÓ 2007 में आई थी जिसे टी सीरीज़ ने प्रियदर्शन के निर्देशन में बनवाया था। वह अपने आप में एक मलयाली फि़ल्म मणिचित्रथाझूÓ का रीमेक थी। उसके बाद भूल भुलैया 2Ó भी मोहनलाल की एक मलयालम फि़ल्म गीतांजलिÓ का रीमेक थी। मतलब यह कि सिंघमÓ हो या भूल भुलैयाÓ, दोनों की शुरूआत दूसरी भाषाओं की फिल्मों के रीमेक से हुई थी, लेकिन अब वे हिंदी में एक बड़ी फ्रेंचाइज़ी बन चुकी हैं। कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और भूल भुलैयाÓ श्रृंखला की तीसरी फि़ल्म को भी हम हिट होते देख रहे हैं। यह है रीमेक का माया जाल।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment