
राणा दग्गुबाती की राणा नायडू 2 से जुड़े सुनील ग्रोवर, निर्माताओं ने साझा किया वीडियो
- 06-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय और बहुचर्चित वेब सीरीज में से एक राणा नायडू के दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।यह सीरीज 13 जून, 2025 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इसमें वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।राणा नायडू 2 का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, वहीं अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इस सीरीज में शामिल हो चुके हैं।निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है।वीडियो में राणा और सुनील एक-दूजे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि राणा नायडू 2 में सुनील मेहमान की भूमिका निभा रहे हैं।नेटफ्लिक्स ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, राणा जब शाना से मिले, धमाका तो होना ही था। राणा नायडू अधिक एक्शन, अधिक ड्रामा और अधिक मनोरंजन के साथ 13 जून से केवल नेटफ्लिक्स पर लौट रहे हैं।राणा नायडू का पहला भाग 10 मार्च, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।
Related Articles
Comments
- No Comments...