ललित कला अकादमी टॉक शो में इस बार की पहुना डॉक्टर सोनाली चक्रवर्ती

  • 04-Nov-23 12:39 PM

भिलाई,04 नवंबर (आरएनएस)। ललित कला अकादमी के रीजनल सेन्टर खोले जाने को लेकर सिविक सेंटर कृष्ण अर्जुन रथ परिसर मे इस बार के टाक शो की पहुंना होंगी सुप्रसिद्ध नाट्य एवं संगीत कलाकार डाक्टर सोनाली चक्रवर्ती। भिलाई इस्पात संयंत्र और ललित कला अकादमी नई दिल्ली को धन्यवाद देने के लिए शुरू किया गया यह शो अपनी सफलता के नए प्रतिमान गढ़ रहा है। जिसमे प्रति रविवार संध्या 6 से 7 बजे तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार जुटते हैं और कला पर परिचर्चा करते हैं जिसमें इस बार स्वयंसिद्धा समूह द्वारा नुक्कड नाटक भी किया जाएगा।
        डॉ सोनाली चक्रवर्ती भिलाई की लोकप्रिय कलाकार हैं जो नाट्य, संगीत, लेखन और समाजसेवा के क्षेत्र मे विगत 20 वर्षों से काम कर रही हैं। उन्होंने हिन्दी साहित्य में पीएचडी तथा खैरागढ़ से संगीत विशारद एवं सुगम संगीत में डिप्लोमा किया हैं। वे स्वयंसिद्धा ए मिशन विद ए विजन के अंतर्गत विवाहित महिलाओं को सांस्कृतिक एवं सामाजिक समूह से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास कर रही हैं। वे विगत 20 वर्षों से शाश्वत संगीत अकादमी की संचालिका हैं जहां निर्धन एवं निशक्त बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। वे नगर पालिका निगम भिलाई की ब्रांड एंबेसडर, राष्ट्रीय जैव विविधता एनजीटी तथा भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टेक की सदस्य हैं। श्रमिक बस्तियों में बच्चों के लिए कच्ची धूप कार्यक्रम के साथ ही वैक्सीनेशन व मतदान जागरूकता पर शार्ट फिल्म भी बना चुकी हैं। उन्हें राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान दिल्ली, बंग गौरव सम्मान कोलकाता, शिवानी गौरव सम्मान रायपुर, भिलाई रत्न सम्मान 2023, न्यूज़पेपर एँड मैगजीन फेडरेशन ऋ षिकेश, पूरी पीठाधीश जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा धरती पुत्र सम्मान, वक्ता मँच रायपुर द्वारा सँघर्षशील नारी सम्मान, ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू द्वारा स्वयंसिद्धा एवं नारी शक्ति सम्मान, मदर टेरेसा सद्भावना अलंकरण इत्यादि 230 से ज्यादा सम्मान प्राप्त है। बहरहाल भिलाई मे ललित कला अकादमी के रीजनल सेन्टर खोलने हेतु न सिर्फ छत्तीसगढ़ के वरन् खैरागढ से पासआऊट देश विदेश मे फैले तमाम कलाकार भी एक मंच पर आ चुके हैं। वे देश की आजादी के समय 1954 से बने सात सेन्टरो के बाद भिलाई में बनने वाले आठवें सेन्टर को लेकर उत्साहित हैं तथा इस कार्य के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र को साधुवाद दे रहे हैं।
००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment