क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
0-फ्रंटियर कोर की चेक पोस्ट पर किया हमला
पेशावर, 28 अक्टूबर। पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फ्रंटियर कोर की एक चेक पोस्ट पर हमला हुआ है। फ्रंटियर कोर की एक चेक पोस्ट पर हुए हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-इस्लाम ने ली है। पुलिस के मुताबिक हमला रविवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर जिले की तिराह घाटी में एफसी चेक पोस्ट पर हुआ था।
लश्कर-ए-इस्लाम एक देवबंदी जिहादी आतंकवादी समूह है जो पाकिस्तान के खैबर जिले और अफगानिस्तान के पड़ोसी नांगरहार प्रांत में सक्रिय है। इसी साल 25 अप्रैल को लश्कर-ए-इस्लाम के सरगना हाजी अकबर अफरीदी को खैबर जिले के बारा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया था। लश्कर-ए-इस्लाम अपने आतंकी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस संगठन का इतिहास विभिन्न समुदायों को धमकाने और डर पैदा करने का रहा है।
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, खैबर पख्तूनख्वा में पहले भी जवानों को निशाना बनाकर हमले होते रहे हैं। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हमला किया था। आतंकियों के इस हमले में 10 जवान मारे गए थे और तीन अन्य घायल हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि डेरा इस्माइल खान जिले के दाराबान इलाके में जांच चौकी पर हमले के बाद हुई मुठभेड़ में ये सभी जवान मारे गए थे। काबुल में 2021 में तालिबान की सरकार बनने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
००
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies