विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा का पहला गाना जाने तू रिलीज, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर

  • 02-Feb-25 12:00 AM

विक्की कौशल काफी समय से फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।इसमें विक्की की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।अब निर्माताओं ने छावा का पहला गाना जाने तू जारी कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।गाने में विक्की-रश्मिका की खूबसूरत केमिस्ट्री दिख रही है।छावा में विक्की महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, वहीं रश्मिका फिल्म में छत्रपती संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येशूबाई की भूमिका में नजर आएंगी।अभिनेता अक्षय खन्ना भी फिल्म छावा का अहम हिस्सा हैं। वह फिल्म में मुगल शहंशाह औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। वहीं दिव्या दत्ता सोयराबाई और डायना पेंटी फिल्म में जीनत-उन-निसा बेगम (औरंगजेब की बेटी) के किरदार में नजर आएंगी। इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने फिल्म के गाने की झलक दिखाई और एक नोट भी लिखा। छावा का पहला गाना जाने तू इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया और इसके साथ ही नोट में लिखा गया, कुछ बंधन समय से परे, शब्दों से परे होते हैं, जो हमेशा के लिए इतिहास में अंकित हो जाते हैं। साथ ही लिखा है कि यह गाना छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी पत्नी येसुबाई को श्रद्धांजलि है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं। छावा के निर्देशन की कमान लक्ष्मण उतेकर ने संभाली है। दिनेश विजान फिल्म के निर्माता हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment