विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म आंखों गुस्ताखियां की रिलीज डेट आउट

  • 26-May-25 12:00 AM

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। इनकी फिल्म का नाम है आंखों की गुस्ताखियां। यह शनाया की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज डेट से परदा हट गया है। विक्रांत और शनाया की आंखों की गुस्ताखियां दर्शक इसी साल परदे पर देख पाएंगे।शनाया कपूर चर्चित स्टारकिड हैं। वे संजय कपूर की बेटी हैं और अनिल कपूर की भतीजी हैं। बेशक शनाया ने अभी रुपहले पर्दे पर दस्तक नहीं दी है, लेकिन वे लाइमलाइट में खूब रहती हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट का भी जी स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपडेट दिया है।फिल्म आंखों की गुस्ताखियां मॉनसून में रिलीज होगी और तारीख है 11 जुलाई 2025। जी स्टूडियोज ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, इस मॉनसून सिर्फ फिसलिए मत, बल्कि प्यार को भी महसूस करिए। फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के साथ। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है 11 जुलाई 2025 को।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment