विजय देवरकोंडा की किंगडम को मिली नई रिलीज तारीख, करना होगा थोड़ा और इंतजार

  • 27-May-25 12:00 AM

आने वाले समय में अभिनेता विजय देवरकोंडा एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। किंगडम भी इन्हीं में से एक है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।यह फिल्म 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज टाल दी है।इसके साथ किंगडम की नई रिलीज तारीख का भी ऐलान हो गया है। आइए जानें आखिरकार फिल्म की रिलीज क्यों टाली गई।किंगडम को 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।निर्माताओं ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारी फिल्म किंगडम पहले 30 मई को रिलीज होने वाली थी। अब इसे 4 जुलाई के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। हमने मूल तारीख पर फिल्म रिलीज करने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन देश में हाल ही में हुई अप्रत्याशित घटनाओं और वर्तमान माहौल के कारण प्रचार या उत्सव आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया।उन्होंने आगे लिखा, हमें विश्वास है कि आप हमारे इस फैसले को स्वीकार करेंगे। हम आपके समर्थन को अत्यंत महत्व देते हैं और आशा करते हैं कि 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आपसे मिलकर आपका प्यार प्राप्त करेंगे। जय हिंद।इस फिल्म के निर्देशन की कमान गौतम तिन्नानुरी ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।इसमें विजय के अलावा भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment