वृषभ से मोहनलाल की पहली झलक आई सामने, 16 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म

  • 22-May-25 12:00 AM

अभिनेता मोहनलाल के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा मिला है। उनकी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म वृषभ से एक्टर की पहली झलक सामने आई है। पोस्टर में मोहनलाल धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं।मोहनलाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वृषभ की पहली झलक शेयर की है। इसके साथ लिखा है, यह कुछ खास है। इसे मैं अपने सभी फैंस को समर्पित करता हूं। इंतजार आखिर खत्म हुआ। तूफान जाग उठा है। गर्व और शक्ति के साथ वृषभ का पहला लुक आपके सामने पेश है। यह एक ऐसी कहानी है, जो आपकी आत्मा को जगाएगी और समय के साथ गूंजेगी। मेरे जन्मदिन पर यह लुक रिलीज करना इसे और सार्थक कर गया। आप सभी का प्यार ही मेरी ताकत रहा है।सामने आई झलक में मोहनलाल एक पौराणिक योद्धा राजा की तरह नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज आकर्षक और प्रभावी है। हाथों में तलवार थामे, पारंपरिक आभूषण पहने वे राजसी अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म वृषभ 16 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगी।नंदा किशोर ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है, वहीं एकता कपूर फिल्म की सह-निर्माता हैं।वृषभ के जरिए अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं।रोशन मेका, जहरा एस खान, रागिनी द्विवेदी और श्रीकांत मेका जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलायलम भाषा में रिलीज होगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment