
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का पहला गाना नजारा जारी, विक्रांत मैसी के साथ जमी जोड़ी
- 12-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।इस फिल्म में शनाया की जोड़ी विक्रांत मैसी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब आंखों की गुस्ताखियां का पहला गाना नजारा रिलीज हो गया है, जिसमें शनाया और विक्रांत एक-दूजे के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।नजारा गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल भी इन्होंने ही लिखे हैं। शनाया और विक्रांत की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।संतोष सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।आंखों की गुस्ताखियां का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और अब प्रशंसक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...