शरवरी वाघ की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या का टीजर जारी, 7 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

  • 22-May-24 12:00 AM

स्त्री की सफलता के बाद, मैडॉक फिल्म्स भारत के पहले सीजीआई अभिनेता मुंज्या के साथ अपनी आगामी फिल्म के साथ हर किसी का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने बच्चों का खास ध्यान रखते हुए फिल्म का निर्माण किया है और दावा किया है कि यह फिल्म बच्चों को काफी पसंद आने वाली है।टीजर में मुंज्या की दुनिया की एक झलक पेश करता है, जो दर्शकों को एक रहस्यमयी मुन्नी की खोज के बारे में जानने के लिए उत्सुक करता है। यह डरावनी, लेकिन कॉमेडी झलक दर्शकों को मुंज्या के पीछे के रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक करती है। स्त्री और भेडिय़ा जैसे लोकप्रिय पात्रों के निर्माता, मैडॉक फिल्म्स अब एक नए प्रकार के पात्र के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मुंज्या सिर्फ एक प्राणी नहीं है, जो बातचीत कर सकता है और चल सकता है। यह एक डिजिटल चमत्कार है, जो अपनी हर हरकत से डर पैदा करता है।यह फिल्म आधुनिक तकनीक को अपनाने के दिनेश विजान के दृष्टिकोण का एक प्रमाण है। दिनेश का यह दृष्टिकोण फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक पूरी तरह से महसूस की गई है। बता दें कि यह सीजीआई को प्रदर्शित करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। 24 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।फिल्म में शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। मुंज्या 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मालूम हो कि फिल्म टीजर रिलीज होने के बाद से ही इसे सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं। दूसरे यूजर ने लिखा, फिल्म बच्चों को जरूर पसंद आएगी। एक और यूजर ने लिखा, मैडॉक फिल्म्स का नया आविष्कार सराहनीय है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment