(रायपुर) मुख्यमंत्री के मिडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
- 18-Oct-25 01:57 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म शादी में जरूर आना करीब 8 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को 7 मार्च, 2025 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।अब इससे पहले निर्माताओं ने शादी में जरूर आना का नया ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें आरती (कृति) और सत्तू (राजकुमार) की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का नया ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।शादी में जरूर आना पहली बार 10 नवंबर, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।रत्ना सिन्हा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी कमल पांडे ने लिखी है, वहीं विनोद बच्चन और मंजू बच्चन इसके निर्माता हैं।यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।ऐसे में 7 मार्च को कोई बड़ी रिलीज नहीं है, जिसका फायदा शादी में जरूर आना की री-रिलीज को मिल सकता है। फिल्म का निर्देशन रत्ना सिन्हा ने किया और इसका निर्माण विनोद बच्चन के सौंदर्या प्रोडक्शंस के तहत किया गया। शादी में जरूर आना आरती (कृति द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जो सत्तू (राजकुमार द्वारा अभिनीत) के साथ अरेंज मैरिज करने के लिए तैयार होती है, लेकिन शादी के दिन भाग जाती है।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies