शिवकुटी में गंगा में डूबे पांच किशोर, मौत
- 06-Oct-23 03:01 AM
- 0
- 0
नहाते समय गहरे पानी में चले गए
प्रयागराज 06 Oct, (आरएनएस)। गंगा में नहाने गए 5 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोर की मदद से सभी के शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी किशोर शिवकुटी इलाके के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि नहाते समय पांचों किशोर नदी की गहराई में चले गए, जिससे वह डूबने लगे। मदद के लिए चीखे चिल्लाए। स्थानीय लोग जब तक वहां पहुंचे तब तक पांचों नदी में समा गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोर की मदद से पाचों लड़कों के शव को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे शिवकुटी के मेहंदौरी घाट पर मछली मारने के लिए पांच किशोर शनि (16) पुत्र नंदु निवासी बेली, प्रियांशु (15) निवासी बेली, मुलायम (16) पुत्र गिरधारी निवासी म्योराबाद, आकाश (16) निवासी बेली और हिमांशु ( 16 ) पुत्र राजेश सिंह निवासी म्योराबाद पहुंचे थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये सभी मछली का शिकार करने गए थे। इस बीच हिमांशु नदी में उतरकर नहाने लगा। नहाते-नहाते वो अचानक गहराई में जाकर वह डूबने लगा, जिसकी आवाज सुनकर बाकी चारों दोस्त भी नदी में कूद गए। इसके बाद एक-एक कर कर सभी पानी में समा गए। आसपास मौजूद लोग कुछ कर पाते उससे पहले ही पांचों गंगा नदी के गहरे पानी में डूबरही।
Related Articles
Comments
- No Comments...