शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट, मोहसिन-कुशाल के फैंस में छिड़ी जंग

  • 17-May-24 12:00 AM

टीवी की पॉपुलर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक शिवांगी जोशी इन दिनों जमकर मी-टाइम बिता रही हैं। स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से सुर्खियां बटोर चुकी शिवांगी जोशी ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। शिवांगी ने इस फोटोशूट की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई है। शिवांगी जोशी के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर टीवी एक्टर मोहसिन खान और कुशाल टंडन के फैंस के बीच एक जंग सी छिड़ गई है। कुशाल और मोहसिन के फैंस का कहना है कि शिवांगी जोशी को जल्द ही इन एक्टर्स के साथ नए प्रोजेक्ट्स साइन करने चाहिए।बता दें कि शिवांगी जोशी ने मोहसिन खान और कुशाल टंडन संग काम किया हुआ है। दोनों एक्टर्स के साथ ही शिवांगी जोशी की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद भी किया। ऐसे में शिवांगी जोशी की नई तस्वीरों पर दोनों ही एक्टर्स के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने शिवांगी की तस्वीरों पर लिखा है, मोहसिन और आप साथ में हमेशा अच्छे लगते थे, आप दोनों जल्द ही फिर से साथ में काम करो। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, कुशाल के साथ तो आपको जल्द ही नया शो फिर से करना चाहिए। शिवांगी जोशी की तस्वीरों पर ऐसे कमेंट्स लगातार आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस की तस्वीरों पर अब तक साढ़े चार लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का नाम इन दिनों काफी जोड़ा जाता है। दोनों ने सोनी टीवी के डेली सोप बरसातें में साथ काम किया था। खैर यह शो एक साल के अंदर ही बंद हो गया। इस शो के दौरान ही शिवांगी और मोहसिन के बीच दोस्ती हुई और दोनों की नजदीकियां भी बढ़ीं। हालांकि अभी तक दोनों ने अफेयर की अफवाह पर कोई भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के दौरान भी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के अफेयर की खूब हवा उड़ी थी। फैंस दोनों को हमेशा साथ देखना चाहते थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment