
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना बिजुरिया रिलीज, वरुण-जान्हवी ने दिखाए मूव्स
- 04-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
वरुण धवन और जान्हवी कपूरी की आगामी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीÓ का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। ये सोनू निगम के साल 1999 में आए बिजुरियाÓ गाने का रीक्रिएशन है। जिसे तेज तर्रार संगीत के साथ फिल्म में पेश किया गया है। यह एक डांस सॉन्ग है।गाने की शुरुआत में मनीष पॉल पगड़ी लगाए नजर आते हैं। गाने की जो शुरुआती लाइन्स हैं वो कहीं न कहीं आपको बद्रीनाथ की दुल्हनियाÓ के टाइटल ट्रैक की याद दिलाती हैं। इसके बाद गाने में वरुण धवन की एंट्री होती है और वो अपने डांस मूव्स दिखाते हैं। गाने में फिर जान्हवी भी साड़ी में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरती दिखती हैं। इस गाने में फिल्म की पूरी लीड कास्ट नजर आती है, जिसमें वरुण और जान्हवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी दिखाई देते हैं।ये गाना सोनू निगम की साल 1999 में आई म्यूजिक अल्बम मौसमÓ के गीत बिजुरिया का रीएक्रिएशन है। जब ये गाना रिलीज हुआ था तो काफी हिट रहा था। गाने में सोनू निगम की आवाज और उनका डांस काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म में भी सोनू निगम के हुक स्टेप को ही कॉपी किया गया है। बस गाने में कुछ एक नई लाइन्स जोड़कर इसे रीमिक्स कर दिया गया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीÓ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण-जान्हवी के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 2Ó से होगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...