सरगुन मेहता और रवि दुबे ने लॉन्च किया अपना पारिवारिक मनोरंजन प्लेटफॉर्म, साझा किया वीडियो

  • 04-Dec-24 12:00 AM

अभिनेता रवि दुबे और अभिनेत्री सरगुन मेहता की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे चर्चित जोडिय़ों में से एक है।सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें साझा करते रहते हैं। प्रशंसक सरगुन और रवि को साथ में देखना भी काफी पसंद करते हैं।अब सरगुन और रवि ने अपना खुद का पारिवारिक मनोरंजन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम ड्रीमियाता ड्रामा रखा गया है।दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इस खबर का ऐलान किया है।सरगुन और रवि ने वीडियो साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, हमारा सपना अब आपका है। आपके पूरे परिवार के लिए एक नया मनोरंजन प्लेटफॉर्म ड्रीमियाता ड्रामा... जल्द ही आ रहा है। अधिक जानकारी के लिए बने रहें।सरगुन और रवि ने साथ में टीवी शो उडारियां का निर्माण भी किया है, जो बहुत लोकप्रिय हुआ।बता दें सरगुन और रवि ने 2013 में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment