सलमान खान की फिल्म सिकंदर में नजर आएंगी वरुण धवन की भतीजी, निर्माताओं ने किया संपर्क

  • 04-Oct-24 12:00 AM

अभिनेता वरुण धवन की भतीजी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजिनी धवन इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म बिन्नी एंड फैमिली को लेकर चर्चा में हैं।उनकी यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन यह शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती नजर आ रही हैं।बिन्नी एंड फैमिली की रिलीज के बाद अब अंजिनी की किस्मत चमक गई है। उनके हाथ बड़े सुपरस्टार की बहुचर्चित फिल्म लगी है।रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म सिकंदर की स्टार कास्ट में अंजिनी शामिल हो गई हैं।फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने अंजिनी से संपर्क किया है। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आ गई है और इसके लिए अभिनेत्री ने हामी भी भर दी है।कहा जा रहा है कि अंजिनी जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती है। जल्द इस खबर का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।सिकंदर के निर्देशन की कमान एआर मुरुगादॉस ने संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं।इस फिल्म में सलमान की जोड़ी दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे दिग्गज सितारे भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। सिकंदर को ईद, 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment