सलमान खान ने किया फिल्म बैटल ऑफ गलवान का ऐलान, सामने आया अभिनेता का धांसू अवतार

  • 05-Jul-25 12:00 AM

सलमान खान को पिछली बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म से उनके साथ-साथ दर्शकों को भी बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फेल हो गई। बहरहाल, अब सलमान अपनी नई फिल्म से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। काफी समय से चर्चा थी कि गलवान घाटी संघर्ष पर फिल्म बन रही है और अब इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो गई है। फिल्म से सलमान की पहली झलक सामने आ गई है।फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसे देख लग रहा है कि सलमान सिनेमाघरों में धमाका करने वाले हैं। पोस्टर में सलमान के चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछें और आंखों में देशभक्ति की चमक दिख रही है। फिल्म एक सच्ची लड़ाई की कहानी पर बनी है, जो बिना गोली चलाए लड़ी गई थी।इस फिल्म कहानी साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। अपूर्वा की फिल्म में सलमान भारतीय सेना की वर्दी पहने नजर आएंगे। यह फिल्म किताब इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3 के एक अध्याय पर आधारित होगी, जिसे शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। सलमान इस फिल्म में कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें सलमान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। हालांकि, उनके नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है।गलवान घाटी की लड़ाई 15 जून, 2020 को भारत और चीन की सेना के बीच लद्दाख में गलवान नदी घाटी पर लड़ी गई थी। ये झड़प तब शुरू हुई, जब भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को एक गश्ती बिंदु से हटने के लिए कहा, जो कथित तौर पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे थे। इस लड़ाई में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमें 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment