स्त्री 2 ने 16वें दिन बनाया ये नया रिकॉर्ड, एनिमल और गदर 2 को दी मात

  • 01-Sep-24 12:00 AM

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। 15 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से यह टिकट खिड़की पर अपना कमाल दिखा रही है।फिल्म हर गुजरते दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड बना रही और तोड़ रही है। यह फिल्म राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है।आइए फिल्म का कुल कारोबार जानें।बॉक्?स ऑफिस पर स्त्री 2 का दमदार दौर जारी है। ऑल टाइम ब्?लॉकबस्?टर बन चुकी श्रद्धा और राजकुमार की इस फिल्?म ने अपने तीसरे शुक्रवार को भी धमाका किया है। इसने रणबीर कपूर की एनिमल और सनी देओल की गदर 2 को भी धूल चटा दी है।इन दोनों ही फिल्?मों ने अपने तीसरे शुक्रवार को 7.75 करोड़ रुपये और 7.10 करोड़ की कमाई की थी। उधर स्त्री 2 ने तीसरे शुक्रवार को 8.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।स्?त्री 2 16 दिनों में 441.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, वहीं दुनियाभर में भी यह जोरदार कमाई कर रही है।स्?त्री 2 ने दुनियाभर में 630.15 करोड़ रुपये का कलेक्?शन कर लिया है। विदेशों में इसने 16 दिनों में 103 करोड़ रुपये की कमाई की है।अपने तीसरे हफ्ते में यह फिल्?म अब बड़ी आसानी से दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये के क्?लब में एंट्री ले लेगी।बात करें फिल्म की कहानी की तो इस बार चंदेरी का सामना स्त्री नहीं, बल्कि सरकटे से हुआ है। श्रद्धा, स्त्री की बेटी हैं, जो पहली फिल्म में पहेली बनी हुई थीं।राजकुमार ने जैसे चंदेरी को स्त्री से बचाया, वैसे सरकटे का भी खात्मा किया। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से किरदार में जान फूंक दी। फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई है।2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री हिट साबित हुई थी, वहीं 6 साल बाद आया स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है। स्त्री 2 का बजट 60 करोड़ रुपये है।फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है। स्त्री 2 की सफलता के बाद अब स्त्री 3 पर काम शुरू हो गया है।स्त्री 2 को आईएमडीबी पर 7.8 रेटिंग मिली है। बता दें कि स्त्री को आईएमडीबी पर 7.5 रेटिंग दी गई थी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment