हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 18 अक्टूबर को होगी पहली कैबिनेट बैठक, विभागों का होगा वितरण

  • 17-Oct-24 02:51 AM

चंडीगढ़ ,17 अक्टूबर (आरएनएस)। चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक को सरकार के कामकाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई अहम फैसलों पर विचार किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार की प्राथमिकताएँ तय करने के साथ ही हरियाणा विधानसभा के आगामी सत्र की तारीख का भी ऐलान इसी बैठक में किया जा सकता है।
बैठक से पहले कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों का वितरण किया जाएगा, जिससे हर मंत्री को उनकी जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र स्पष्ट हो सके। नई सरकार के गठन के बाद से यह बैठक सभी की निगाहों में है, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले फैसले हरियाणा की राजनीतिक दिशा और विकास के रोडमैप को प्रभावित करेंगे।
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment