हॉरर और थ्रिलर भरी है अगथिया की कहानी, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

  • 13-Feb-25 12:00 AM

जीवा, अर्जुन सरजा और राशि खन्ना अभिनीत दक्षिण भारतीय फिल्म अगथिया का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। ट्रेलर में कई सारे एक्शन और शानदार दृश्य भी शामिल हैं। ट्रेलर से फिल्म में कुछ छिपे रहस्यों का अंदाजा लग रहा है।फिल्म अगथिया के ट्रेलर में ही हॉरर कहानी की झलक दिखाई देती है। इसमें एक हवेली दिखाई गई है, जिसमें 120 साल पहले मरी हुई आत्माओं का वास है। फिल्म में पांडिचेरी की भी झलक देखने को मिलने वाली है। ट्रेलर में कई सारे विदेशी कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एंजल और डेविल्स के बीच घूमती दिखती है।फिल्म निर्माता अनीश अर्जुन देव और डॉ इशारी के गणेश ने कहा, यह फिल्म एक फैंटसी, हॉरर और थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों के सामने एक रहस्य और रोमांच के जरिए मनोरंजन के नए दरवाजे खोलने जा रही है। हमारी फिल्म आम हॉरर फिल्मों से बहुत अलग होगी,जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का एकदम नया स्वाद परोसने को तैयार है। फिल्म दर्शकों के सामने हॉरर, फैंटेसी और थ्रिलर की नई परिभाषा पेश करने वाला सिनेमा प्रस्तुत करेगी।प्रसिद्ध गीतकार से निर्देशक बने पा. विजय ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म अगथिया 28 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में फेंटसी, हॉरर और थ्रिलर जॉनर की मिली जुली कहानी देखने को मिलने वाली है। फिल्म तमिल और तेलुगु के साथ साथ हिन्दी में भी बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू, ऐक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment