(उमरिया)सैनिकों के शौर्य से नतमस्तक हुए दुश्मन
- 15-May-25 12:00 AM
- 0
- 0
कांग्रेस ने जयहिंद यात्रा निकाल कर जताई सेना के प्रति कृतज्ञताउमरिया 15 मई (आरएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को जयहिंद यात्रा निकाल कर देश की सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। शाम करीब 6 बजे यात्रा नगर के रानी दुर्गावती चौक से रवाना हुई। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों मे तिरंगा तथा पार्टी का झण्डा लिये चल रहे थे। इस दौरान रास्ते भर देशभक्ति के गीतों के बीच सशस्त्र बलों के समर्थन मे नारेबाजी होती रही। पुराना बस स्टेण्ड परिसर, जयस्तंभ होते हुए जय हिंद यात्रा गांधी चौक पहुंची। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि बीते 22 अप्रेल को आतंकवादियों द्वारा पहलगाम मे निहत्थे नागरिकों की नृशंस हत्या की गई। जिसके बाद भारतीय सेना ने कायर आतंकियों उनके आका पाकिस्तान के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही शुरू की।•दिया पूरी दुनिया को संदेशश्री सिंह ने कहा कि वीर सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से कुछ ही दिनो मे दुश्मन को नतमस्तक कर एक बार फिर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि कोई भी भारत को कमजोर समझने की भूल न करे। श्री सिंह ने कहा कि सैनिकों का त्याग और तपस्या अनुकर्णीय है। उन्हीं की वजह से देश की सीमायें सुरक्षित हैं और हम सभी अपने घरों मे परिवार के सांथ चैन से रह पा रहे हैं। कांग्रेस असीम श्रद्धा, सम्मान और आदर सहित सेना के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करती है।•पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मानइस मौके पर चार पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। जिनमे राजा भईया सिंह, बद्री सोनी, अभिनव सिंह तथा मनीष सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, ठाकुरदास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, उदय प्रताप सिंह, इंजी. विजय कोल, ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, संतोष सिंह, विजेन्द्र सिंह अब्बू, अशोक मिश्रा, ध्रुव सिंह, ओमप्रकाश सोनी, निरंजन सिंह, मो. आजाद, मयंक प्रताप सिंह, सतवंत सिंह, अंजू सिंह, शकुंतला धुर्वे, सावित्री सिंह, रामायणवती कोल, रघुनाथ सोनी, पीएन राव, मिथिलेश राय, संजय पाण्डेय, नासिर अंसारी, संदीप यादव, वासुदेव उंटिया, प्रहलाद यादव, अशोक गुप्ता, ताजेंद्र सिंह, मोहित सिंह, सोमचंद वर्मा, अयाज खान, उमेश कोल, विक्रम सिंह, वंशरूप शर्मा, जमुना अग्रवाल, राजू सिंह, करण सिंह, मंगल सिंह, मेवालाल गुप्ता, बाबूलाल प्रजापति, कृष्णपाल सिंह, सुशील सिंह, भोला यादव, उत्तरा लोधी, विमल कोल, शोभा सिंह, आयुष सिंह, मो. खुर्रम, किशोर सिंह, शंकर भदोरिया, बालकृष्ण यादव, राजेंद्र महोबिया, रोहित तिवारी, कमलेश यादव, मनोज यादव, रणजीत सिंह समेत भारी तादाद मे कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुये।
Related Articles
Comments
- No Comments...