(कुशीनगर) कंम्पाइन व टैम्पो के आमने-सामने भिड़ंत में 11 वर्षीय बच्चे की मौत, 9 गम्भीर रूप घायल

  • 24-Oct-24 12:00 AM

कुशीनगर, 24 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़हरा बाबू के समीप कंम्पाइन के चपेट में आने से टैम्पू सवार 9 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमे 6 महिलाएं चार बच्चे शामिल है। इस घटना में एक 11 वर्षीय लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टैम्पू में 12 यात्री सवार बताए जा रहे है।जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज- पिपराइच में स्थित बड़हरा बाबू गांव के समीप धान की फसल काट कर खेत से निकल कर मेन रोड पर आ रहे कंम्पाइन मशीन से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें सभी यात्री थावे देवी का दर्शन कर ट्रेन से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर उतर कर गोरखपुर जिले के ग्राम पंचायत गौनर थाना क्षेत्र सरदारनगर के लिए टैम्पू में सवार होकर घर जा रहे थे कि बड़हरा बाबू गाँव के निकट जोरदार टक्कर में टैम्पू के परखच्चे उड़ गए। जिसके कारण इसमें सवार गौनर गांव निवासी 35 वर्षीय सीमा पत्नी धर्मेंद्र, 35 वर्षीय मीना पत्नी मनोज गौड़, 40 वर्षीय कौशिल्या पत्नी रामनरेश, 50 वर्षीय मीरा पत्नी धर्मराज,12 वर्षीय खुशी पुत्री धर्मेंद्र, 7 वर्षीय अनिकेत पुत्र मनोज, 8 वर्षीय सत्यम पुत्र रामनरेश व पिपराइच निवासी 32 वर्षीय पूनम पत्नी टिंकू गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में कप्तानगंज कस्बे के झझवा निवासी 24 वर्षीय टैम्पू चालक राहुल पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में 11 वर्षीय सागर पुत्र धर्मराज की मौत हो गई। मृतक लडका गौनर गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि घटना के समय टैम्पू में 12 यात्री सवार थे। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। एक साथ 10 घायलों के अस्पताल में पहुचने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गया। मौके पर उपस्थित चिकित्सको ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज धनवीर सिंह ने बताया कि कंम्पाइन सहित चालक व टैम्पू को कब्जे में ले लिया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment