(कुशीनगर) जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं को मिले:- विधायक
- 07-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
----- फाजिलनगर में भाजपा कैंप कार्यालय पर जीएसटी व्यापारी सम्मेलन को लेकर हुई बैठक।कुशीनगर, 07 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद के फाजिलनगर कस्बे के गड़हियां स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित जीएसटी व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके लिए विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचना चाहिए। इसके लिए व्यापारी वर्ग को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की आर्थिक रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विधायक ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे सम्मेलन सार्थक और जनोपयोगी सिद्ध हो सके। बैठक का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डा कन्हैया शर्मा, अमलेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, लल्लन कुशवाहा, दुर्गेश सिंह, मंजीत तिवारी, अंजेश भारती, महेंद्र शर्मा, शेषनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...