(कुशीनगर) श्रद्धांजलि सभा में पं0 दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को आत्मसात करने का लिया गया संकल्प
- 25-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
कुशीनगर, 25 सितम्बर (आरएनएस)। जनपद के पडरौना नगर स्थित सियोबाई गल्र्स इंटर कालेज के परिसर में अंत्योदयÓ और एकात्म मानववादÓ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंन्ती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके जीवन दर्शन और विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।अपने उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे। जिन्होंने अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीयता का अद्वितीय संगम है। आज के समय में उनके विचार हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है और समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रकाश पुंज है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज की सेवा में योगदान देने का कार्य निरंतर किया जाएगा।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकुल शुक्ला, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, देवेश मिश्रा, रेनू मिश्रा, सारिका मिश्रा, नीलम गुप्ता, वंदना वर्मा, लता, सरोज, प्रियंका मिश्रा, अनुपमा तिवारी, चंदा गुप्ता, ब्रजेश शर्मा, सोनु मिश्रा, अशोक अग्रवाल, मदन चौधरी, विक्की सिंह, पिंटू साह, संतोष यादव, मनीष सिंह, अनूप गौड़, आकाश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...