(रायपुर) एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यशाला का हुआ भव्य एवं सफल आयोजन
- 14-Oct-25 09:43 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
जर्मनी में पुरी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा की बनी जीवन संगिनीकोलकाता 5 जून (आरएनएस)। बीजू जनता दल से चार बार सांसद रहें पुरी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने शादी रचा ली है। उक्त शादी जर्मनी के बर्लिन महल की छत पर हुई। शादी समारोह इस जोड़े के करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुआ। शादी के समय महुआ गोल्ड व पिंक शेड की साड़ी में नजर आईं। 65 वर्षीय पिनाकी और 51 वर्षीय महुआ दोनों की यह दूसरी शादी है। महुआ पेशे से राजनीतिज्ञ हैं। उनके नये पति पिनाकी मिश्रा भी पेशे से राजनीतिज्ञ और देश की नामी वकील हैं। पता चला है कि वे कई सालों से दोस्त हैं। करीबी दोस्तों को पता था कि वे शादी करेंगे। शादी समारोह पूरी तरह से गोपनीयता में रखा गया था। करीबी दोस्तों का दावा है कि भीड़ से बचने के लिए बर्लिन शहर को चुना गया था। महुआ और पिनाकी की शादी की वायरल तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा रहा है।महुआ मोइत्रा के पति पिनाकी मिश्रा बीजेडी के कद्दावर नेता हैं। उनका जन्म 1959 में हुआ था। वह पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे। उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराया था। पिनाकी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनका लगभग तीन दशकों का लंबा राजनीतिक और लीगल करियर है वह कई हाई प्रोफाइल समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर से लोकसभा की सदस्य महुआ मोइत्रा टीएमसी की दूसरी ऐसी सांसद हैं जिन्होंने चुपके से डेस्टिनेशन वेडिंग की। सूत्रों के अनुसार महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा के साथ विवाह बंधन में बंधन की जानकारी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को दी थी। लेकिन सीएम ममता या उनकी पार्टी तृणमूल की ओर से इस मुद्दे पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। जानकारी के अनुसार महुआ मोइत्रा ममता दीदी को सूचित करने के बाद ही जर्मनी गई थीं। अप्रैल महीने में जब पश्चिम बंगाल बीजेपी के दिग्गज नेता दिलीप घोष ने शादी की थी तो ममता बनर्जी ने दिलीष घोष और उनकी पत्नी रिंकू मजूमदार से मिलकर बधाई थी। महुआ मोइत्रा की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद अभी ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies