(कोलकाता)प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हमले के मामले ने तूल पकड़ा, तीन गिरफ्तार

  • 30-Aug-25 12:00 AM

आरोपी भाजपा नेता राकेश सिंह की तलाश शुरू, 20 आरोपी नामजदकोलकाता,30 अगस्त (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल कांग्रेस मुख्यालय पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज दिन भर कांग्रेस के कर्मी समर्थकों ने उक्त घटना के खिलाफ एस्प्लानेड सहित कोलकाता में विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। इधरकोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस मुख्यालय पर हुए हमले के सिलसिले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही, पुलिस ने विधान भवन पर हमले की साजिश रचने के आरोपी भाजपा नेता राकेश सिंह की तलाश शुरू कर दी है। राकेश फरार बताया जा रहा है। वहीं राकेश सिंह के क्रियाकलाप को लेकर प्रदेश भाजपा के द्वारा समर्थन का कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी के आधार पर की गई हैं, जो पार्टी नेताओं राहुल गांधी और अन्य के पोस्टरों पर हमले और उन्हें विकृत करने के आरोप में दर्ज कराई गई थी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राकेश सिंह समेत अन्य लोगों की तलाश जारी है, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।" आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मध्य कोलकाता के इंटाली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत में 20 से ज़्यादा लोगों के नाम हैं। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राकेश सिंह समेत अन्य लोगों की तलाश जारी है, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।" आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मध्य कोलकाता के इंटाली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत में 20 से ज़्यादा लोगों के नाम हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, पुलिस शुक्रवार रात राकेश सिंह के घर गई, लेकिन कथित भाजपा नेता अपने घर पर नहीं थे। भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मध्य कोलकाता के सीआईटी रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हंगामा किया, पार्टी के झंडे जलाए और पार्टी नेताओं राहुल गांधी तथा अन्य के पोस्टरों को क्षतिग्रस्त किया। यह प्रदर्शन बिहार में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर की गई अभद्र भाषा के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment