(कोलकाता)बालीगंज के पद्मपुकुर में युवक की रहस्यमय मौत
- 03-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
मृतक की पत्नी ने खुदकुशी तो बहन ने हत्या करार दियाकोलकाता 3 अक्टूबर (आरएनएस)। विजय दशमी की रात बालीगंज के पद्मपुकुर इलाके में सनसनी फैल गई जब बिक्की मल्लिक नाम के एक युवक की रहस्यमय मौत की घटना घटी। घटना के बाद से पद्मपुकुर इलाके में मातम और संदेह का माहौल है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी प्रियंका मल्लिक ने शुरुआत में दावा किया था कि उनके पति की मौत फांसी लगाने से हुई है, जबकि बिक्की की बहन ने आत्महत्या की बात को सिरे से खारिज करते हुए हत्या का आरोप लगाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। मृतक की बहन का दावा है कि उक्त घटना के पीछे प्रियंका और उसके प्रेमी के कथित विवाहेतर संबंध का नतीजा है। इस दावे के बाद बालीगंज इलाके में सनसनी फैला दी है।जानकारी के अनुसार बिक्की मल्लिक अपनी पत्नी के साथ बालीगंज के पद्मपुकुर रोड स्थित एक घर में रह रहे थे। गुरुवार देर रात उनकी बहन सोना महतो को यह खबर मिली कि उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताए गए पते पर पहुमचकर सोना महतो ने पाया कि उनके भाई का शव कमरे के अंदर पहले से ही फंदे से लटका हुआ था। इस घटना के बाद की परिस्थितियों ने उनके मन में तुरंत संदेह पैदा कर दिया और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद बालीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के बाद, सोना महतो ने थाने में औपचारिक रूप से एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने भाई की पत्नी और उसके कथित साथी पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रियंका और एक स्थानीय युवक के बीच कथित प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक की बहन की शिकायत के अनुसार, बिकी को इस अवैध संबंध का पता चल गया था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर घरेलू कलह होती थी। यह भी आरोप है कि घर में बढ़ते तनाव के बावजूद प्रियंका ने रिश्ता खत्म करने से इनकार कर दिया। घटना वाली रात स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब बिक्की घर लौटा और उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को उक्त युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। माना जा रहा है कि इसके तुरंत बाद तीखी बहस शुरू हो गई। बहन की हत्या की शिकायत में कहा गया है कि इस बड़े विवाद के बाद, प्रियंका और उसके कथित प्रेमी ने बिक्की की हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए घटना को अंजाम दिया। सोना महतो की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन शुरू कर दी है।
Related Articles
Comments
- No Comments...