(कोलकाता)माहेश्वरी समाज के मेधावी मातृभूमि की सेवा का लें व्रत: शोभनदेव चट्टोपाध्याय
- 08-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
कार्यक्रम में सम्मानित किए गए 300 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थीकोलकाता 8 सितंबर (आरएनएस)। माहेश्वरी समाज के मेधावियों ने पारंपरिक व्यापारिक छवि को पीछे छोड़ते हुए सिविल सर्विस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उक्त बात कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कही। वहप्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा मंदिर सभागार में आयोजित भव्य माहेश्वरी प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। उन्होंने उक्त समारोह का उद्घाटन किया। मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने इस अवसर पर उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी मातृभूमि की सेवा करने और आधुनिक समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लें। इस अवसर पर वरिष्ठ आईपीएस येलवाड श्रीकांत जगन्नाथ राव, डिप्टी जूट कमिश्नर नीरज कुल्हरी ने भी मेधावियों को सम्बोधित किया। पुष्कर नारायण तोषनीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं युवा उद्योगपति श्रीकुमार तोषनीवाल ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा-"आज का दिन आप सबके नाम है। यह सम्मान आपकी मेहनत, लगन और तपस्या का प्रतीक है। जीवन में केवल अंक (माक्र्स) ही नहीं, बल्कि आपका जज़्बा और मेहनत मायने रखता है और वह आज आपकी आंखों में साफ़ झलक रहा है। सपने वही सच होते हैं जिनका पीछा करने का साहस हो। आप में से हर विद्यार्थी कल का चैम्पियन है और भविष्य में देश का गौरव बनेगा। समारोह में विशेष रूप से प्रतिभा सम्मान संरक्षक धनेश्वरी देवी तोषनीवाल उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त प्रदेश महासभा के अध्यक्ष विनोद जाजू, प्रदेश मंत्री सम्पत मंधाना, वरिष्ठ समाजसेवी जुगल किशोर तोषनीवाल, मदन गोपाल तोषनीवाल, नीलम तोषनीवाल एवं सुनीता तोषनीवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...