(कोलकाता)शेक्सपियर थाने के दुर्गा पूजा मंडप में विशेष कार्यक्रम
- 28-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
कोलकाता 28 सितंबर (आरएनएस)। महानगर कोलकाता के शेक्सपियर सारणी पुलिस स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस अधिकारी अयान भौमिक के प्रयास एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगर कोलकाता के कई नामचीन लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से भरा ये समारोह, पंडाल में आए दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बना। कार्यक्रम के दौरान खिदिरपुर उत्सव के संस्थापक और समाज सेवी राजेश कुमार साव को भी सम्मान दिया गया। उनके सामाजिक योगदान को सभी मेहमानों ने सराहा। थाने के पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम ने एक तरफ भक्ति और उत्सव का माहौल बनाया, तो दूसरी ओर सामाजिक सम्मान और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
Related Articles
Comments
- No Comments...