(कोलकाता)सामाजिक कर्मी संजीव गुप्ता के निधन पर श्रद्धांजलि

  • 19-Sep-25 12:00 AM

कोलकाता 19 सितंबर (आरएनएस)। सामाजिक कर्मी संजीव गुप्ता उर्फ निपु का निधन होने से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। खिदिरपुर के हरी सभा स्ट्रीट स्थित हनुमान मंदिर से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता और सामाजिक कर्मी संजीव गुप्ता का अल्प उम्र में इस तरह परलोक गमन हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। उन्हें जानने वालों का कहना है कि, संजीव गुप्ता अपने नेक स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए इलाके में जाने जाते थे। हर अच्छे कार्य और सामाजिक पहल में उनका योगदान हमेशा सराहनीय रहा। संजीव के करीबी व सामाजिक कर्मी नरेश अग्रवालव उनके साथियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संजीव गुप्ता को हम कभी भुला नहीं पाएंगे। वे हमेशा समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और हर मौके पर साथ खड़े रहते थे। आज हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इलाके के लोगों ने भी संजीव गुप्ता के निधन को समाज की बड़ी क्षति बताया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment