(कौशांबी)करारी कस्बे में आधार सेंटर बनवाने की मांग

  • 08-Oct-24 12:00 AM

कस्बा सहित क्षेत्र में नही है एक भी आधार सेंटरकरारी, कौशाम्बी। करारी कस्बा सहित क्षेत्र में एक भी आधार सेंटर नही होने से लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड व आधार संशोधन करवाने के लिए लोग मंझनपुर का चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। महीने दौडऩे के बावजूद भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इसे लेकर कस्बाइयों और क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।करारी कस्बे में कुल बारह वार्ड है। आबादी की बात की जाए तो कस्बे की आबादी करीब पच्चीस हजार की है। इसके अलावा कस्बे से करीब पचास क्षेत्रीय गांव जुड़े हैं। बावजूद इसके करारी कस्बे में एक भी आधार कार्ड सेंटर नही है। जहां लोग अपना नया आधार या फिर आधार संशोधन करवा सकें। स्कूलों में आधार नियमित करने के बाद बच्चों का आधार बनवाने के बाद लोग इधर उधर भटक रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से कस्बे में आधार सेंटर के लिए जिला अधिकारी को पत्र भी भेजा गया। लेकिन आजतक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आलम यह है कि लोग आधार बनवाने के लिए मंझनपुर का चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद भी आधार नही बन पा रहा है। लोगों ने जिला अधिकारी से आधार सेंटर खुलवाने की मांग की है।इनसेट-डाकघर में बना आधार सेंटर पड़ा है ठपकरारी, कौशाम्बी। करारी कस्बा स्थित डाकघर में आधार सेंटर बना है। सालभर पहले तक इसमें आधार बनता था। लेकिन वर्तमान में यह ठप पड़ा है। डाकघर के कर्मचारी बताते हैं कि आधार सेंटर तो है लेकिन आधार बनाने वाले किसी कर्मी की यहां नियुक्ति नहीं है। यही कारण है कि यह ठप पड़ा है। यदि जिला अधिकारी के निर्देश पर किसी कर्मचारी की नियुक्ति हो जाए तो पुन: नया आधार, आधार संशोधन का कार्य शुरू हो जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment