(कौशांबी)वृ़द्धजनों की सेवा से मिलता है आत्मिकसुख- नागराज हुल्गी
- 19-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
-आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने मुहैया कराई कान की मशीन-कान की मशीन पाकर वृद्ध महिलाओं के खिले चेहरेकौशाम्बी 19 जनवरी (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित ओसा स्थित वृद्धाश्रम में चार बुजुर्ग महिलाओं को आकांक्षा समिति द्वारा रविवार को हेयरिंग मशीन दी गई। इससे महिलाएं अपने परिवार के लोगों की आवाज सुन सकेंगी। आश्रम में रहने वाली ये महिलाएं पहले से ही ओसा स्थित वृद्धाश्रम में जीवन गुजार रहीं चार बुजुर्ग महिलाएं अब अपने कार्यों से अजीजों की आवाज साफ-साफ सुन सकेंगी। आकांक्षा समिति की ओर से रविवार को बुजुर्ग महिलाओं को हेयरिंग मशीन मुहैया करा दी गई। मशीन पाकर उनके चेहरे खिल गए। जिला मुख्यालय मंझनपुर से सटे ओसा चौराहे के निकट वृद्धजन आश्रम है। इसमें मौजूदा समय 54 बुजुर्ग निवास कर रहे हैं। सूरजकली आठ माह, मुन्नी देवी तीन साल, शिवपति देवीडो साल तो कमला देवी चार साल से यहीं निवासरत हैं। इन बुजुर्ग महिलाओं को सुनाई नहीं देता था। आश्रम के प्रबंधक आलोक राय ने बताया कि आश्रम में आने के पहले से ही सभी की श्रवण शक्ति शून्य थी। दिसंबर के पहले सप्ताह में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष और डीएम मधुसूदन हुल्गी की पत्नी दीपिका मधुसूदन एक कार्यक्रम के दौरान आश्रम गईं थीं। उन्हें वृद्ध महिलाओं की समस्या की जानकारी हुई तो उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद समिति ने हेयरिंग ऐड मशीन की व्यवस्था की। रविवार को डीएम के पिता नागराज हुल्गी और माता लक्ष्मी हुल्गी ने बुजुर्गों के बीच हेयरिंग ऐड मशीन का वितरण किया। मशीन पाकर बुजुर्ग मांओं का चेहरा चहक उठा। उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ नहीं सुनाई देता था। कभी परिवार के लोग फोन करते थे तो सबसे ज्यादा कष्ट होता था। अब कम से कम अपनों से बातचीत करने में तो आसानी होगी। इसी के साथ बाकी की समस्याओं का भी समाधान हो जाएगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...