(खरगोन)शिवडोले में भगवान सिद्धनाथ महादेव और महाबलेश्वर महादेव की सवारी नगर भ्रमण पर निकली
- 12-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
खरगोन 12 अगस्त (आरएनएस)। जिले में श्रद्धा और आस्था का सबसे बड़ा पर्व शिव डोला में भगवान सिद्धनाथ महादेव और महाबलेश्वर महादेव की सवारी नगर भ्रमण पर निकली है। शिवडोले को उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भव्य स्वरूप दिया गया है।शहर के मुख्य मार्गों से निकलने वाली रैली में अलग-अलग झांकियां सजाई गईं। जगह-जगह पर लोगों ने भगवान का पूजन किया। यात्रा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।युवा टोली में डमरू बजाकर झूमे। शहर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसलिए पुलिस ने शहर के बाहर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई। शाम 7 बजे तक करीब 2 लाख तक श्रद्धालु यात्रा में पहुंचे। इधर रास्ते में लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।सुबह मंदिर में विशेष पूजा और महाआरती के बाद भगवान को फूलों से सजी पालकी में विराजित किया गया। इसके बाद भावसार धर्मशाला से भगवान सिद्धनाथ का विशेष रथ यात्रा के रूप में नगर भ्रमण शुरू हुआ।शिवडोले की महाआरती में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार और कलेक्टर भव्या मित्तल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल हुए।
Related Articles
Comments
- No Comments...