(घाटशिला)पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन का 18 वां झारखंड स्टेट सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 5 जनवरी तक

  • 30-Dec-24 12:00 AM

-मंत्री रामदास सोरेन बने खो-खो चैंपियनशिप आयोजन कमिटी के मुख्य संरक्षक, अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे ओमप्रकाश सिंह घाटशिला 30 दिसंबर (आरएनएस)। पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में पुरुष और महिला वर्ग की तीन दिवसीय 18वें झारखंड स्टेट सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन मऊभंडार में 3 से 5 जनवरी तक होना हैं। खो-खो चैंपियनशिप के लिए अब तक झारखण्ड की 22 जिलों के पुरुष और 17 जिलों की महिला खिलाडिय़ों का कंफर्मेशन राज्य संघ से प्राप्त हो चुका है। मऊभंडार में कुल 700 खिलाड़ी खो-खो चैंपियनशिप में शिरकत करते नजर आएंगे। इनमें 400 पुरुष और 300 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस बात की जानकारी झारखण्ड स्टेट सीनियर खो-खो चैंपियनशिप आयोजन कमिटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने दिया। सोमवार को यूनियन कार्यालय मऊभंडार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन कमिटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा की यह पहली दफा है ज़ब राज्य स्तर पर इतनी बड़ी खेल प्रतियोगिता घाटशिला के मऊभंडार में होने जा रही है। चैंपियनशिप की सफलता के लिए उन्होंने घाटशिलावासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा की यह हम सभी के लिए एक असंभव को संभव करने की चुनौती के समान हैं। राज्यभर के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी 2 जनवरी की शाम मऊभंडार पहुंच जाएंगे। मऊभंडार स्पोट्र्स क्लब ग्राउंड में 3 जनवरी को चैंपियनशिप का शुभारम्भ होगा तथा 5 जनवरी को फाइनल खेला जाएगा। उन्होंने बताया की 4 जनवरी को मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मैदान में खेल होगा, क्यूंकि उसी दिन स्पोट्र्स क्लब ग्राउंड में क्रिकेट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाने है। अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा की प्रत्येक खिलाडिय़ों को ठहराने और उत्तम भोजन की व्यवस्था की गयी है। जिला संघ व आयोजन कमिटी के सचिव विक्टर विजय समद ने कहा की देश में पहली दफा खो-खो वल्र्ड कप आयोजित किया जा रहा हैं। इस नजरिए से देखें तो राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन होना बहुत बड़ी बात हैं। उन्होंने कहा की खो-खो माटी से जुड़ा खेल है। यही कारण है की शहर के बजाय घाटशिला जैसे ग्रामीण क्षेत्र का चयन चैंपियनशिप के लिए किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आगे लाया जा सकें। कमिटी के संरक्षक प्रो इंदल पासवान ने कहा की मऊभंडार में खो-खो का महाकुम्भ होने जा रहा है जिसे सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को जिला संघ के कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, आयोजन कमिटी के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार राय और रुपेश दूबे ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर उषा बाखला, डब्लू रहमान समेत कई अन्य उपस्थित थे। मंत्री रामदास सोरेन बने खो-खो चैंपियनशिप आयोजन कमिटी के मुख्य संरक्षक, अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे ओमप्रकाश सिंह स्टेट सीनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए गठित आयोजन कमिटी के मुख्य संरक्षक शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और एचसीएल-आईसीसी के ईडी श्याम सुंदर सेठी बनाए गए है। इसी तरह, संरक्षक-घाटशिला के एसडीओ सुनील चंद्र, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके चौधरी, प्रो इंदल पासवान, यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, जिला पार्षद कर्ण सिंह, महिला समिति अध्यक्ष आरती दत्ता मनोनीत किए गए है। आयोजन कमिटी के अध्यक्ष-ओमप्रकाश सिंह, उपाध्याय-उषा बाखला, काशु हांसदा, जगदीश भकत, तापस चटर्जी, सचिव-विक्टर विजय समद, संयुक्त सचिव-नरेंद्र कुमार राय, रुपेश दूबे, कोषाध्यक्ष-आनंद अग्रवाल, सलाहकार-जयंत उपाध्याय, संदीप भट्टाचार्य चेतन सिन्हा, प्रेस प्रवक्ता-श्याम शर्मा, रविप्रकाश सिंह व डब्लू रहमान बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में एसबी चौधरी, संजय कुमार, महमूद अली, आशीष राउल, परमजीत सिंह, शम्भू जेना, रूबी सिंह, दलवीर धारीवाल, प्रमिला नारायण और मंजीत कौर को शामिल किया गया हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment