(धर्मशाला)धर्मशाला में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, अलग-अलग ग्रुप में नजर आए नेता

  • 15-May-25 12:00 AM

धर्मशाला 15 मई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान के खिलाफ अदम्य वीरता का प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने धर्मशाला में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सिटीजन फॉर नैशनल सिक्योरिटी के बैनर तले निकाली गई, जिसमें विभिन्न एनजीओ, पूर्व सैनिकों, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा कोतवाली पैट्रोल पंप से आरंभ होकर कचहरी अड्डा तक निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक विपिन परमार, पवन काजल, रणवीर सिंह निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक अरुण कुमार मेहरा कूका, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, तथा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक विपिन परमार ने कहा कि भारतीय सेना के साहस और प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ नेतृत्व के चलते ऑप्रेशन सिंदूर पूरी तरह सफल रहा। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।4 अलग-अलग समूहों में नजर आए नेतातिरंगा यात्रा में भाजपा के बड़े नेता और कार्यकत्र्ता शामिल तो हुए लेकिन वे एक साथ न चलकर 4 अलग-अलग समूहों में नजर आए। इस राजनीतिक दूरी ने कार्यकत्र्ताओं और जनता के बीच चर्चा को जन्म दे दिया। पूर्व मंत्री राकेश पठानिया अपने समर्थकों के साथ अलग ग्रुप बनाकर यात्रा में शामिल हुए। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अलग ग्रुप के साथ यात्रा की अगुवाई की। धर्मशाला भाजपा मंडल और भाजपा युवा मोर्चा का समूह पूरे उत्साह और नारेबाजी के साथ यात्रा में शामिल हुआ, लेकिन यह भी स्वतंत्र रूप से चला।ट्रैफिक जाम में फंसी एम्बुलैंसभारतीय सेना के ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने जहां पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बनाया, वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम के चलते शहर के कई हिस्सों में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यात्रा कोतवाली पैट्रोल पंप से शुरू होकर कचहरी अड्डा तक निकाली गई, जिसके दौरान मुख्य सड़कें बंद हो गईं और वाहन जाम में फंसे रहे। इसके साथ ही एक एम्बुलैंस भी कुछ मिनटों के लिए फंस गई।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment