(प्रतापगढ़)अपहृत सपा कार्यकर्ता का शव सई नदी में मिलने से हड़कंप, दो दोस्तों को पुलिस ने पकड़ा
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
प्रतापगढ़ 31 अक्टूबर (आरएनएस)। लालगंज कोतवाली के भगेसरा गांव में रविवार की रात पम्पिंग सेट पर सो रहे सपा कार्यकर्ता दीपक यादव 26 का अपहरण हो गया था। युवक की हत्या कर शव सांगीपुर इलाके में सई नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने सई नदी से शव निकालकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो दोस्तो को भी हिरासत में लिया है। बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण के बाद सपा कार्यकर्ता की हत्या कर शव को सांगीपुर थाना इलाके में हरमापुर घाट पर थरिया के समीप फेंक दिया। मंगलवार को नदी में शव उतराया मिलने पर हडकंप मच गया। सीओ रामसूरत सोनकर के साथ लालगंज व सांगीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त सपा कार्यकर्ता दीपक यादव के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने सपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि लेनदेन के विवाद में सपा कार्यकर्ता की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि नदी में मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक के कुछ दोस्तों को हिरासत में लिया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...