(प्रयागराज)डॉ लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा जनों ने दी श्रद्धांजलि
- 12-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
प्रयागराज 12 अक्टूबर (आरएनएस)। समाजवाद के प्रणेता, स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले, सप्त क्रांति के जनक डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने पी डी पार्क चौराहे सिविल लाइन्स स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकरश्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। तत्पश्चात पार्टी के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में गोष्ठी आयोजित करके उनके विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया।एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन आदि वक्ताओं ने कहा की डॉ लोहिया ज़ी की समाजवादी विचारधारा को सपा संस्थापक मा मुलायम सिंह यादव ने आत्मसात करते हुए उसे कार्य रूप में परिणीति कर समाज की भलाई के लिये आजीवन काम किया।दोनों महापुरुषों की संघर्ष यात्रा को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में सपा प्रमुख मा अखिलेश यादव ज़ी पूरे देश में समाजवाद का परचम बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। डॉ लोहिया ज़ी के विचारों पर चलकर समाजवादी पार्टी आज देश की तीसरी बड़ी ताकत के रूप में उभरी है।इस मौके पर प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, अनिल यादव, इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पूलाल निषाद, विधायक श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, हाजी परवेज अहमद, मुजतबा सिद्दीकी, पंधारी यादव, नरेन्द्र सिंह, कृष्ण मूर्ति सिंह, अमरनाथ मौर्य, संदीप यादव, रविन्द्र यादव, जगदीश, रामसुमेर पाल, गीता भारतीय, महबूब उस्मानी, दान बहादुर मधुर, राजू पासी, सचिन यादव, रिटा. मेजर दिनेश यादव, रमाकांत पटेल, पंकज पटेल, दूध नाथ पटेल, महेन्द्र निषाद, आर.एन.यादव, मृत्युंजय पाण्डेय, सुरेश श्रीवास्तव, शांति प्रकाश पटेल, नाटे चौधरी, खिन्नी लाल पासी, मो हामिद, संतोष यादव, योगेश पाल, ओ. पी.पाल, कुलदीप यादव, इंजी विक्रम सिंह, अरुण यादव, हरिश्चन्द्र, मकबूल हाशमी, दिलीप यादव, सुधीर निषाद, नीरज वर्मा, विनय मौर्य आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...