(प्रयागराज)पूजा पंडालों में विराजी मां भगवती, भक्त हुए विभोर

  • 29-Sep-25 12:00 AM

जागृत हुए देवी पंडाल, भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, जयकारों से गूंजीं दिशाएंप्रयागराज 29 सितंबर (आरएनएस)। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर घरों से लेकर मंदिरों तक देवी के सप्तम स्वरूप आदिशक्ति महाकाली के स्वरूप की आराधना की गई। पंडालों में विधि विधान के साथ देवी का पूजन किया गया। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा करके श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए पंडाल को खोल दिया गया है। शहर के सिविल लाइंस, रामबाग, दरभंगा कॉलोनी, कटरा, टैगोरटाउन, अल्लापुर, दारागंज, तेलियरगंज, धूमनगंज, राजरूपपुर, चौक, मु_ीगंज, कीडगंज समेत अनेक इलाकों में देवी पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों के बाहर मेले जैसा दृश्य लगा है। यहां पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई है। देवी गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पंडालों के बाहर खिलौने और खाने पीने के सामानों के दुकान लगाए हैं। साथ ही गुब्बारा, बांसुरी, सौंदर्य प्रसाधान के सामानों की खूब बिक्री की गई। पंडालों पर पुलिस और महिला सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment