(प्रयागराज)शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

  • 03-Oct-24 12:00 AM

मां अलोपशंकरी देवी सहित अन्य मंदिरों में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालुप्रयागराज 3 अक्टूबर (आरएनएस)। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इसकी तैयारियों देर रात तक होती रहीं। लोग अपने घरों, मंदिरों व मंदिरों में साफ-सफाई करने में जुट रहे ताकि घर में मां भगवती विराजमान हों। नवरात्रि के पहले देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का दर्शन पूजन किया जा रहा है। वहीं मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मां अलोपशंकरी देवी मंदिर, कल्याणी देवी व ललिता देवी मंदिरों में भोर से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे।नवरात्र के पहले दिन ही शुभ मुहूर्त में लोग संगम के पवित्र जल से स्नान करके घरों में वह मंदिरों में कलश स्थापना कर रहे हैं। धर्माचार्य रामानुज पान्डेय बताते हैं कि शारदीय नवरात्र को सांसरिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए मनाया जाता है जबकि चैत्र नवरात्र को आध्यात्मिक इच्छाओं की पूर्ति, सिद्धि मोक्ष के लिए मनाया जाता है। 2 अक्टूबर की रात 12.24 बजे तक आश्विन कृष्ण पक्ष की पितृ अमावस्या है। 3 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद 9.48 बजे तक या अभिजित मुहूर्त में 11.22 बजे के बाद 12.09 बजे तक घट स्थापना की गई। नवरात्र में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। यही कारण है पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी के जरिए भी मंदिरों की निगरानी की जा रही है। वहीं दुर्गापूजा पंडालों के आसपास भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दी गई है। ललिता देवी, कल्याणी देवी, अलोपंशकरी देवी सही तो कई अन्य मंदिरों में भी महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment