(बड़कागांव)पुलिस ने 3 टन अवैध कोयला लगा ट्रैक्टर किया जप्त मामला दर्ज

  • 09-Dec-24 12:00 AM

बड़कागांव 9 दिसंबर (आरएनएस)। बड़कागांव पुलिस ने 3 टन अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को जप्त कर बड़कागांव थाना लाई।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोभिया घाटी लमकीटांड़ के पास से 3 टन अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को 9 तारीख के रात्री में जप्त किया गया।जप्त जॉन डियर ट्रैक्टर को बड़कागांव थाने लाया गया और बड़कागांव थाना कांड संख्या 301 / 24 धारा 317 (।।) बी.एन.एस एवं 39 (।।) तथा 33 भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। छापामारी दल में बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदन विमल सहित बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment