(बस्ती)एकटेकवा में गारमेंट की दुकान में लगी आग, आठ लाख का नुकसान

  • 01-Oct-25 12:00 AM

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकटेकवा चौराहे की घटनाफायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबूबस्ती 1 अक्टूबर (आरएनएस)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकटेकवा चौराहे पर मंगलवार की रात गारमेंट की दुकान में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया। लेकिन इस हादसे में पूरी दुकान और उसमें रखा सामान जल गया। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर मंझरिया के रहने वाले घनश्याम एकटेकवा में किराए का मकान लेकर गारमेंट की दुकान चलाते थे। वह बीते तीन साल से यहां पर दुकान संचालित कर रहे थे। मंगलवार की रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। आधी रात के बाद अचानक दुकान के अंदर से धुआं निकलना शुरू हुआ। पहले तो आस पास के लोगों को कुछ पता नहीं चला। लेकिन जब आग दिखाई दी और भीतर से आवाज आई, तब स्थानीय लोग सक्रिय हुए। इसके बाद तत्काल फायर विभाग को हादसे की सूचना दी गई। रात डेढ़ बजे फायर टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घंटे भर में मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। घनश्याम ने बताया कि त्यौहार के समय अभी जल्द ही वह नया स्टॉक मंगवाए थे। हादसे में तकरीबन आठ लाख रुपए कीमत का का कपड़ा और फर्नीचर जल गया है। अग्निकांड में भवन की दिवाल फट गई है और छत भी क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत रही कि अंदर कोई मौजूद नहीं था वरना उसकी जान भी जा सकती थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश मिश्र ने राजस्व राजस्व विभाग और अन्य जिम्मेदारों को हादसे की जानकारी दी है। जिससे कि पीडि़त परिवार की आर्थिक मदद और अन्य सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकी। हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment