(बोकारो)बोकारो विधानसभा में विशाल महारैली: झारखंडी हक और अधिकारों के समर्थन में जुटेंगे लोग - सरोज कुमारी
- 13-Nov-24 12:00 AM
- 0
- 0
बोकारो 13 नवंबर (आरएनएस)। बोकारो विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक महारैली का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टाइगर जयराम महतो शामिल होंगे। यह रैली झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की प्रत्याशी सरोज कुमारी के समर्थन में आयोजित की जा रही है। इस महारैली का उद्देश्य झारखंडी मूलनिवासी विस्थापितों के अधिकारों और हकों को प्रमुखता से उठाना है। आज भी बोकारो में एशिया का सबसे बड़ा इस्पात कारखाना चल रहा है वहीं दूसरी ओर झारखंडी मूलनिवासी लाचारी और वंचना का सामना कर रहे हैं। कई दशकों से 36 गांव ऐसे हैं जिन्हें किसी पंचायत में शामिल नहीं किया गया है, ताकि वहां के मूलनिवासी सरकारी लाभ से वंचित रहें यह एक गहरी साजिश है जो झारखंडी जनता के खिलाफ चल रही है।उक्त बात झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बोकारो विधानसभा प्रत्याशी सरोज कुमारी ने कहा ,आगे इन्होंने कहा की आज 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, वह बच्चों के भविष्य और उनके अधिकारों की सुरक्षा की याद दिलाता है। इस अवसर पर टाइगर जयराम महतो और सरोज कुमारी सवाल उठाएंगे, क्या हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस साजिश और अन्याय का शिकार हो ,क्या इस बाल दिवस पर हम यह संकल्प नहीं ले सकते कि झारखंडी बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हो टाइगर जयराम महतो ने अपने भाषणों में हमेशा झारखंडियत, विस्थापन और स्थानीय नीति के मुद्दों को उठाया है। वे इस महारैली के माध्यम से जनता को जागरूक करेंगे कि किस तरह बाहरी और शासकीय तत्व झारखंडी मूलनिवासियों के हकों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।सरोज कुमारी जो बोकारो विधानसभा से जे एल के एम की प्रत्याशी हैं, ने कहा, यह वक्त है एकजुट होने का और अपने हक और अधिकार के लिए लडऩे का। आने वाली पीढ़ी का भविष्य हमारे हाथों में है। रैली के दौरान वे अपनी योजनाओं और दृष्टिकोण को साझा करेंगी, जिससे झारखंडियों के हक और अधिकार को सुनिश्चित किया जा सके। झारखंडी लोग कब समझेंगे कि यह उनकी लड़ाई है, उनके अस्तित्व और उनके बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। एक ओर विकास और संपन्नता का झांसा, दूसरी ओर हक से वंचित झारखंडी। यह रैली एक आह्वान है सभी झारखंडियों के लिए कि वे जागें, संगठित हों और अपने हक की लड़ाई लड़ें, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी इस दलदल और साजिश से बच सके और एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सके।
Related Articles
Comments
- No Comments...