(भोपाल)एमपी सरकार फिर लेगी 4800 सौ करोड़ रुपए का कर्ज

  • 26-Aug-25 12:00 AM

भोपाल 26 अगस्त (आरएनएस)।मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर से 4800 सौ करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज दो किस्तों में लिया जाएगा। पहली किस्त के रूप में 2300 करोड़ और दूसरी किस्त के रूप में 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जाएगा। हाल ही में 5 अगस्त को सरकार ने 4 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। इस वित्तीय वर्ष सरकार 5 महीने में 13वीं बार कर्ज ले रही है।मोहन सरकार के द्वारा रिजर्व बैंक के ई-कुबेर सिस्टम के जरिए कर्ज लिया जाएगा। मंगलवार को पहली किस्त में 2300 करोड़ रुपए लिए जाएंगे। जो कि 18 के लिए होगा। इसके ब्याज का भुगतान राज्य सरकार हर छह महीने में करेगी। ऐसे ही दूसरा कर्ज 2500 करोड़ रुपए का कर्ज 20 साल के लिए लिया जा रहा है। जिसका भुगतान हर 6 महीने में ब्याज के रूप में किया जाएगा। दोनों कर्ज लेने के बाद सरकार पर 4800 करोड़ रुपए का वित्तीय भार बढ़ जाएगा।मोहन सरकार के द्वारा चालू वित्त वर्ष में 5 अगस्त, 30 जुलाई, 8 जुलाई, 4 जून और 7 मई को कर्ज लिया गए हैं। कुल कर्ज की राशि बढ़कर 449640.27 करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा। आपको बता दें कि, 31 मार्च 2025 को राज्य सरकार पर कुल 4 लाख 21 हजार 740 करोड़ 27 लाख रुपए कर्ज था।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment