(भोपाल)टिकट नहीं मिला तो कई भाजपाई कांग्रेस, आप, बसपा की शरण लेंगे

  • 01-Oct-23 12:00 AM

ग्वालियर/भोपाल 1 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपाई टिकट के कई दावेदार दिग्गज इन दिनों कांग्रेस, आप व बसपा नेताओं से संपर्क में हैं। यह नेता भाजपा की उम्मीदवारी न मिल पाने की दशा में पहले कांग्रेस, फिर आप व बसपा का रूख अख्तियार कर सकते हैं। इनमें कई पूर्व मंत्री, वर्तमान में कई विधायक, पूर्व विधायक व अन्य नेता शामिल हैं। भाजपा में जिस तरह से 50 प्रतिशत वर्तमान विधायकों के टिकट काटे जाने की खबरें प्रचलित हैं। उससे सचेत होकर यह विधायक अपने भविष्य के लिये कांग्रेस, आप या बसपा का पाला पकड़ेंगे। जहां भी इन नेताओं को टिकट की गारंटी होगी वहां उसी दल में यह शरण ले सकते हैं। कांग्रेस के एक दिग्गज नेता के अनुसार भाजपा के कई बड़े नेता भी हमसे संपर्क में हैं। बस भाजपा के टिकट घोषित होने का इंतजार है, फिर देखिये कैसे फटाफट लाइन लगती हैं। इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी संभाग व जिले स्तर पर नियमित फीडबैक भी ले रहे हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment