(भोपाल)पड़ोसी ने घर में घुसकर नव विवाहिता से किया दुष्कर्म

  • 14-Oct-24 12:00 AM

भोपाल 14 अक्टूबर (आरएनएस)। ऐशबाग इलाके में रहने वाली नव विवाहिता के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। मोहल्ले में रहने वाले युवक ने वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया है।आरोपी पीडि़ता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। अब युवक महिला पर शादी का दबाव बनाने लगा। तब महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय महिला ऐशबाग इलाके में रहती है। 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई। इसी इलाके में सानिब खान नाम का युवक रहता है जो महिला के पति का दोस्त है। उसका घर में आना-जाना था तो महिला की भी उससे दोस्ती हो गई। इसी दौरान उसने कुछ वीडियो बनाए व फोटो खींच लिए।8 अक्टूबर की रात महिला का घर में अकेली थी, उसका पति अपने मां के घर गया हुआ था। इसी दौरान रात तीन बजे युवक महिला के घर पहुंच गया। वीडियो भेजने की धमकी देने लगा। महिला डर गई तो युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।पत्नी और आरोपी के बीच संबंधों की बात जब पति को पता चली तो घर में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। युवक जब महिला पर फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment