(भोपाल)बड़े तालाब में मिला युवक का शव
- 13-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 13 अगस्त (आरएनएस)। भदभदा पुल के नीचे बड़े तालाब से रातीबड़ पुलिस ने लापता युवक की लाश बरामद की है। मृतक रविवार की रात को घर से कॉल पर मंगेतर से बात करता हुआ निकला था। इसके बाद से ही वह वापस नहीं लौटा। लगातार कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना ईंटखेड़ी में की थी। मामले में रातीबड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।साजिद अंसारी पुत्र रफीक अंसारी (30) आदर्श नगर लांबाखेड़ा में रहता था। मृतक के जीजा शफीक ने बताया कि साजिद कारपेंटरी का काम करता था। उसकी इंगेजमेंट 15 दिन पहले हो चुकी थी। अगले साल उसकी शादी होना थी। रविवार को मंगेतर से फोन पर बात करता हुआ घर से निकला था।इसके बाद वह नहीं लौटा, काफी तलाशने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो ईंटखेड़ी थाने में शिकायत की। रातीबड़ पुलिस ने बुधवार तड़के साजिद का शव तालाब में मिलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उसकी बॉडी की शिनाख्त की।
Related Articles
Comments
- No Comments...