(भोपाल)भाजपा प्रत्याशी भगवान दास के समर्थन में महिला मोर्चा सदस्यों ने हाथों पर सजाई कमल मेहंदी
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 31 अक्टूबर (आरएनएस)। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने डिपो चौराहे पर स्थित शिव-शक्ति मंदिर में कमल मेहंदीÓ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सबनानी की विजय की कामना करते हुए महिलाओं ने हथेली पर कमल मेहंदी सजाई।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास की महिलाएं शामिल हुईं और सभी ने हथेली पर कमल मेहंदी सजाई। बता दें कि बुधवार को सुहागिनो का पर्व करवा चौथÓ है। इस अवसर पर महिलाएं अपनी हथेलियों पर मेहंदी सजाती हैं। इस परंपरा को चुनाव से जोड़ दिया गया है। मोर्चा की महिलाएं अगले दिनों में इसी के साथ प्रचार करेंंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
Related Articles
Comments
- No Comments...