(भोपाल)मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन की जुगलबंदी: विधानसभा चुनाव में सामने आए बेहतर परिणाम, जानिए बीजेपी की जीत के कारण

  • 04-Dec-23 12:00 AM

भोपाल 4 दिसंबर (आरएनएस)। मध्?यप्रदेश में सत्ता और संगठन की बेहतर जुगलबंदी का परिणाम सामने आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव पूर्व तैयारी, चुनाव अभियान के दौरान की गतिविधियां, यानी दो स्?तरों पर गंभीरतापूर्वक योजना बनाई थी। यदि संगठन की अंदरुनी कार्यप्रणाली पर ध्?यान दिया जाए तो प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्?ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की कैमेस्?ट्री ने बारीक से बारीक चीजों का अध्?ययन करते हुए योजना पूर्वक एक-एक कार्यकर्ता की मनोस्थिति और एक-एक क्षेत्र की परिस्थिति का गहन अध्?ययन करवाया। उस अध्?ययन के आधार पर सरकार के कौन से काम को किस क्षेत्र में कितने प्रभाव से ले जाना है, इसकी बेहतरीन योजना पार्टी और पार्टी के मोर्चों के साथ लेकर क्रियान्?वित की गई।चुनाव अभियान के दौरान किए गए प्रयोग सफलप्रदेश में जब कांग्रेस पार्टी आरोप-प्रत्?यारोपों में व्?यस्?त थी तब बीजेपी का यह प्रचारक कैडर बारीक से बारीक विषयों को सकारात्?मक दिशा देने की योजना पर काम कर रहा था। निश्चित ही प्रदेश अध्?यक्ष के रूप में पार्टी को वीडी शर्मा का युवा नेतृत्?व होने के कारण गतिविधियों के क्रियान्?वयन में ऊर्जा दिखाई दी। बीजेपी संगठन ने चुनाव अभियान के दौरान भी जो प्रयोग किए वे सफलतम साबित हुए। जैसे नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान का संयोजक बनाते ही यह माहौल बना कि उनकी गंभीरता और उनकी क्षमता बड़ा परिणाम लेकर आएगी।-अमित शाह की संगठनात्मक बैठकों ने भरा जोशइसके बाद गृहमंत्री अमित शाह की संगठनात्?मक बैठकों ने एक नये प्रकार का जोश और आत्?मविश्?वास कार्यकर्ताओं में भर दिया। चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी बनाए गए। भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्?णव की अपनी-अपनी कार्यशैली ने इस चुनाव में महत्?वपूर्ण भूमिका निभाई। भूपेंद्र यादव ने सुबह से शाम तक कार्यालय में पर्याप्?त समय देकर आने वाले लगभग हर कार्यकर्ता से भेंट की, जिसके कारण कार्यकर्ताओं के छोटे मोटे गुबार निकलते रहे। यह बहुत बड़ा काम था।भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिकागृहमंत्री अमित शाह की कार्यशैली को नजदीक से समझने वाले भूपेंद्र यादव ने उसके अनुरूप चीजों को ले जाने में महत्?वपूर्ण भूमिका निभाई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्?णव को मध्?य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एक अत्?यंत शालीन, हंसमुख और परिपक्?व नेता के रूप में अपने बीच में पाया, उनकी जेंटलमेंट छवि ने मीडिया में सकारात्?मक सोच पैदा करने में महत्?वपूर्ण भूमिका निभाई। कुल मिलाकर कहे तो सरकार के बेहतरीन कामों को, बेहतरीन ढंग से जनता के बीच ले जाने के लिए जो बेहतरीन संगठनात्?मक तैयारियां थी, उसमें संगठन के इन प्रमुख लोगों की गंभीरता का निर्याणक योगदान रहा है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्?य सरकार ने जो काम किए उन कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सबसे छोटी इकाई बूथ को मजबूत करने का जो माइक्रो मैनेजमेंट किया, उस मैनेजमेंट की इन परिणामों में महत्?वपूर्ण भूमिका दिखाई दे रही है। बीजेपी संगठन ने चुनाव की तैयारी 1 वर्ष पूर्व से ही प्रारंभ कर दी थी। सोची समझी रणनीति के तहत संगठन ने बूथ विस्तारक अभियान का अभिनव प्रयोग किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment