(भोपाल)युवक पर एसिड अटैक

  • 05-Apr-25 12:00 AM

भोपाल,05 अपै्रल (आरएनएस)। हथाईखेड़ा इलाके में राजेश शर्मा नाम के युवक पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। दो दिन पहले फरियादी और उसके पड़ोसी में विवाद हुआ था। तब फरियादी ने उसके साथ मारपीट की थी। हालांकि बाद में गांव वालों के कहने पर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। वहीं एसिड अटैक के मामले में पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि, राजेश शर्मा (28) हथाईखेड़ा में रहता है। वह वेल्डिंग का काम करता है। शुक्रवार की रात अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि हथाईखेड़ा पुल के पास युवक पर ऐसिड अटैक हुआ है। मौके पर पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि मदन विश्वकर्मा नाम के पड़ोसी से तीन दिन पहले विवाद हुआ था। इस विवाद में मदन और उसके बीच मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों का बिलखिरिया थाने में राजीनामा हो गया था। मदन को इलाज के लिए पैसे भी दी थी।राजेश ने पुलिस को बताया कि रात तक उसके मवेशी घर नहीं लौटे, तब वह मवेशी घेरने के लिए जंगल में गया। पड़ोसी मदन और उसके साथियों ने गुपचुप तरीके से पीछा किया। शुक्रवार की रात घर लौटते समय उसके साथ मारपीट की और मदन ने उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया। वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया। जो दो बाइकों पर सवार होकर आए थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment