(भोपाल)शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
- 08-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल 8 सितंबर (आरएनएस)। एक महिला से शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। शाहजहांनाबाद क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति का 2 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद एक पूर्व परिचित ने मदद के बहाने नजदीकी बढ़ाई। अप्रैल 2025 में उसने मिलने के बहाने बुलाया। वह पीडि़ता को लालघाटी के एक होटल रूम में ले गया। वहां उसके साथ जबरन रेप किया। विरोध करने पर जल्द शादी करने का वादा कर दिया।पिछले 2 महीनों से आरोपी उसे नजरअंदाज करने लगा। पीडि़ता ने शादी के लिए जोर दिया तो उससे हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया। तब महिला ने एफआईआर दर्ज कराई। कोहेफिजा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय पीडि़ता के पति की मौत 2023 में हो गई थी। पति की मौत के बाद पीडि़ता आरिफ नगर स्थित ससुराल को छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ शाहजहांनाबाद इलाके के एक फ्लैट में रहने लगी। वह गृहिणी है। घर खर्च में सहयोग मायके पक्ष के लोग करते हैं। 2023 में ही पीडि़ता की मुलाकात पूर्व परिचित दानिश उसमानी से हुई। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग हो गया।पीडि़ता ने आरोपी दानिश उसमानी से साफ कह दिया था कि शादी के बाद दोनों बच्चों को साथ रखेगी। उसने भी इस बात को मान लिया। बाद में दोनों मिलने जुलने लगे। इसी साल अप्रैल महीने में आरोपी ने पीडि़ता को घुमाने के बहाने बुलाया और होटल में उसके साथ ज्यादती की। पीडि़ता ने वरिष्ठ अधिकारी को शिकायती आवेदन दिया था, आवेदन की जांच के बाद रविवार की रात को एफआईआर दर्ज कर ली गई।
Related Articles
Comments
- No Comments...